महानगर सवांददाता
दही भारतीय घर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लगभग सभी घरों में मिल जाएगा। यह खाने में सबकी पहली पसंद होता है, दही। दही एक बहुत ही आम फूड इंग्रीडिएंट हैं। दही एक सुपरफूड है और एक बेहतरीन प्रोबायोटिक जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक हैं। हम तरह-तरह के महंगे फूड सप्लीमेंट्स लेते हैं लेकिन इस बात को नज़रअंदाज़ कर जाते हैं कि दही उन सारे सप्लीमेंट्स से कहीं ज़्यादा असरदार और फायदेमंद है। भारत में दही खाने का एक अभिन्न हिस्सा है जिसे ना सिर्फ खाने के साथ यूंही सर्व किया जाता है बल्कि इससे तरह-तरह की डिशेज़ बना कर भी इसका सेवन किया जाता है। जानिए दही से बनें स्वादिष्ट व्यंजनों के रेसिपी।
अगर आप सादा दही खाकर बोर हो गए हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, बल्कि स्वादिष्ट भी है, इसे एक बार आप भी जरूर ट्राई करें । दही हर डिश के साथ परोसा जाता है, क्योंकि यह खाने के स्वाद को बेहतर बनाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जरूरी नहीं है कि आप दही को किसी चीज में मिक्स करके ही खाएं। यदि आप रोज एक कटोरी दही का सेवन करते हैं तो आपको सेहत से जुड़े कई लाभ हो सकते हैं। मगर रोज-रोज सादा दही खाने से न सिर्फ बोरियत छाने लगती है, बल्कि खाने में भी मजा नहीं आता ऐसे में आप दही में लहसुन का तड़का लगा सकते हैं। दही में लहसुन का तड़का लगाने से न सिर्फ दही का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा, बल्कि लहसुन हेल्थ के लिए फायदेमंद भी साबित होगा।
दही के शोले एक बेहद पॉपुलर स्ट्रीट फूड स्नैक हैं। डीप फ्राय किए जाने की वजह से ये थोड़ा हेवी ज़रूर लगता है लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसमें हंग कर्ड यानि कि पानी निकाले हुए दही में नमक, हरी मिर्च, धनिया और प्याज़ मिलाकर उसे ब्रेड के अंदर लपेट कर क्रिस्पी होने तक फ्राय किया जाता है। ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से क्रीमी और वेल्वेटी टेक्सचर वाले इस स्नैक का टेस्ट चटनी के साथ दुगना हो जाता है।
वैसे तो आप सभी ने आलू से बनें बहुत से व्यंजन खाएं होंगे, लेकिन दही वाले आलू भी इन्हीं में से एक स्वादिष्ट रेसिपी हैं। ये उत्तर प्रदेश की एक बहुत ही आम लेकिन पॉपुलर डिश है जो अक्सर कोई ऑप्शन ना समझ आने पर झटपट बनने वाली रेसिपीज़ में से एक है। इसमें उबले हुए आलू को दही, नमक, मिर्च और हल्दी की सिंपल सी पतली ग्रेवी में पकाया जाता है। ये झटपट तैयार हो जाती है और ये रोटी और चावल दोनों के साथ ही खाने में अच्छी लगती है।

खाने के साथ में दही का रायता पहली डिश हैं। दही से बनने वाली इस साइड डिश के बारे में हमें ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ये भारतीय खाने का एक अभिन्न अंग है। तहरी से लेकर बिरयानी तक और पूड़ी से लेकर पराठे तक रायता हर खाने का स्वाद दुगना कर देता है। हमारे देश में तो रायते की ही इतनी वरायटी है कि आप हर रोज़ भी अलग अलग प्रकार के रायते बना सकते हैं।
ये एक बहुत ही पॉपुलर डिश है जिसके अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग वर्ज़न बनते हैं। इसमें आमतौर पर उड़द दाल के डीप फ्राय किए हुए वड़ों को गाढ़ी दही में डाल कर सर्व किया जाता है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में दही वड़ो की दही को चीनी डालकर फेटा जाता है और उसे बेहद क्रीमी टेक्सचर दिया जाता है, फिर इस पर 2-3 तरह की चटनी डाल कर सर्व किया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में दही वड़े के दही में तड़का लगाया जाता है और उसके ऊपर बूंदी डाल कर सर्व किया जाता है।एक खाएंगे तो 2-3 महीने तक दोबारा उसकी बारी नहीं आएगी।
ये सैंडविच बनाने का एक बहुत ही नया और दिलचस्प तरीका है और काफी हेल्दी भी। इसमें हंग कर्ड यानि कि पानी निकाले हुए दही में बारीक कटी हुई सब्ज़ियां और हर्ब्स डाल कर एक फिलिंग बनाई जाती है जिसे ब्रेड की स्लाइस के बीच रख कर इसे ग्रिल या टोस्ट कर लिया जाता है।
लस्सी समर फेवरेट ड्रिंक में पहला नाम आता हैं इसका। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते और समझते हुए कई बड़ी कंपनियों ने तो अब इसे पैक कर के भी बेचना शुरू कर दिया है। चीनी बर्फ और मलाईदार दही से बनने वाली ये ड्रिंक बहुत ही फिलिंग और रिफ्रेशिंग होती है। अब तो लोगों की चॉइस को देखते हुए अब इसे कई फ्रूट फ्लेवर्स और चॉकलेट फ्लेवर में भी बनाया जाने लगा है।
दही को डेज़र्ट के रूप में हम लोग कम ही देखते हैं लेकिन अक्सर हम श्रीखंड को भूल जाते हैं जो एक बहुत ही पॉपुलर और यम्मी महाराष्ट्रियन डेज़र्ट है। हंग कर्ड में पिसी चीनी, इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए नट्स डालकर इसे बनाया जाता है। ये एक बहुत ही क्रीमी डेज़र्ट होता है जिसे अक्सर पूड़ी के साथ एंजॉय किया जाता है। पहले सिर्फ प्लेन और केसर फ्लेवर में बनने वाले श्रीखंड के अब आपको कई फ्लेवर मिल जाएंगे जिसमें आम सबसे पॉपुलर है।
लाइफस्टाइल