महानगर सवांददाता
आज धनतेरस के मौके पर चंद्रमा हस्त नक्षत्र पर संचार करते हुए कन्या में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज शुक्र और चंद्रमा का युति संबंध भी बना रहेगा। चंद्रमा और शुक्र दोनों ही ग्रह कन्या राशि में चलते हुए आज मेष और सिंह राशि के जातकों को लाभ दिलाएंगे।तो आइये जानते है आज का दिन जो की दिवाली की शुरुआत का दिन है धनतेरस आपके लिए कैसा रहेगा, देखें अपना आज का राशिफल मेष से मीन तक।
मेष राशि वालो के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। मेष राशि के लोग आज अपने कामकाज के साथ घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए भी समय निकालेंगे। आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। घर के लिए कोई खरीदारी करेंगे जिससे खुशी और आनंद का माहौल बनेगा। मेष राशि के कारोबारीयों की आज खूब कमाई होगी। आज आपको अपने किसी मित्र से आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यस्तता के बीच भी आप अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के लिए समय निकाल पाएंगे यह आज की सबसे अच्छी बात रहेगी।आज आपका भाग्य बहुत ही अच्छा है। लक्ष्मी गणेश की पूजा करें और शाम के एक दीप घर के बाहर जलाकर रख दें।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और समृद्धि वाला है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। अगर आप आज किसी रिश्तेदारों से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि इससे आपके रिश्तों में भविष्य तनाव बढ सकता है। आज का दिन आपके लिए लेन -देन को लेकर शुभ नहीं है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। रोजी रोजगार में आज आपको लाभ मिलेगा। आपको उपहार और बोनस का भी लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता हासिल करने वाला होगा। आज अपना काम बनता देखकर उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। आपको आज अपने करीबी मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कहीं से लाभ और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको अनावश्यक खर्चों और देनदारी से बचना होगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें और शाम में एक दीपक दक्षिण दिशा में जलाकर रख दें।
कर्क राशि वालो के लिए आज का दिन उपलब्ध्ता वाला रहेगा और चर्चा में रहेंगे। धनतेरस के दिन कर्क राशि के लोग सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उनका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आप खुश होंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। आज आप धर्म कर्म से संबंधित कार्यक्रम में भी सहभागी बनेंगे। शाम का समय आपका व्यस्तता में बीतेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालो के लिए आपको आज आर्थिक मामलों में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग की प्राप्ति होगी। आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी नया काम करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। उपहार आदि की प्राप्ति भी संभव है। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। धनतेरस के अवसर पर खर्चा हो सकता है।
कन्या राशि वालो के लिए आज का दिन शुभ समाचार वाला रहेगा। आप आज किसी चीज़ की चाहत कर रहे हैं तो वह अवश्य पूरी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर ले जाएंगे और आपके बीच अगर मनमुटाव चल रहा है तो मनमुटाव खत्म हो जाएगा। अगर आप अपने जीजा या साले को पैसा उधार देते हैं तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम होती है। आज आपको अपने बिजनस का महत्वपूर्ण काम छोड़कर दूसरों को सलाह नहीं देनी चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई भी काम दूसरों पर नहीं छोड़ना चाहिए नहीं तो काम अटक सकता है। बिजनस में आपको आज उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा, लेकिन दिन व्यस्तता में बीतेगा। नौकरी में आज का आनंददायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। अगर आपका बच्चों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो आज आप जीवनसाथी की सलाह से उसे भी खत्म कर देंगे। बच्चों के लिए आज आप कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। आय से ज्यादा खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालो के लिए आज का दिन सफलता वाला होगा इन लोगो के लिए आज धनतेरस का दिन सफलता और लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपनी रुचि का काम करने का मौका मिलेगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी राशि में यात्रा का भी संयोग बन रहा है। दूर अथवा पास की यात्रा संभव है। आज आपको अपने बिजनस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिल सकता है लेकिन सलाह कि आप वाणी व्यवहार पर ध्यान बनाए रखें।
धनु राशि के लोगों का आज का भाग्य बताता है की आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो बहुत महत्वपूर्ण होगी। लापरवाही से आज नुकसान होने का योग है इसलिए जो भी काम करें उसमें सतर्कता बनाए रखें। सावधानी से दिन बिताएं । आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे, बजट से अधिक खर्च हो सकता है। आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप आनंदित होंगे।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनती रहेगा। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में आज वृद्धि होगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को आज कुछ लाभ के नए मौके मिलेंगे। लेकिन लाभ पाने के लिए आपको सक्रिय भी रहना होगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के कार्य से मन क्रोधित हो सकता है। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का भी ख्याल रखना होगा। आज सुख साधनों पर धन खर्च होने का भी संयोग बना हुआ है। यात्रा पर भी आज आप जा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान वाला रहेगा। आज राजनीति से जुड़े जातकों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा और यदि आप अपने माता-पिता की सलाह से कोई नया काम शुरू सकते हैं। पारिवारिक विजनस में परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। अगर आज आपको अपने कारोबार में कोई बदलाव करना है तो बहुत सोच-समझकर करें। आज आप अपने बच्चों को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आज शाम के समय परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे चहल पहल का माहौल बना रहेगा।
आज मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपका जीवनसाथी सभी कार्यों में सफल होगा और उनके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आप किसी विदेशी कंपनी के साथ कोई व्यापार करते हैं तो उसमें आपको लाभ होगा। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि परिवार में लंबे समय से से तनाव चल रहा हैा तो आज वह समाप्त हो जाएगा। आज के इस खास मौके पर आय से अधिक खर्च हो सकता है। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए खर्च करें।
ज्योतिष